मुख्यपृष्ठ >
विषय >
सामान्य ज्ञान
पुलिस प्रशासन एवं जेल
पुलिस प्रशासन :-
- परित्राणाय साधुनाम छत्तीसगढ़ पुलिस का आदर्श वाक्य है .
- प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी का पद पुलिस महानिदेशक का है .
- पुलिस प्रशासन की दृष्टि से प्रदेश को रेंज में विभाजित किया गया है रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा है .
- रायपुर को आई. जी. इंटेलिजेंस के पर्यवेक्षण में रखा गया है.
- जिले में पुलिस अधीक्षक शीर्ष पुलिस अधिकारी होते है.
- प्रदेश में रेलवे सुरक्षा के लिए रायपुर में रेलवे पुलिस अधीक्षक पद बनाया गया है .
- सशस्त्र पुलिस बल - प्रदेश में 7 भारत रक्षित वाहिनी सहित सशस्त्र पुलिस बल की 16 बटालियन है.
- भारत रक्षित वाहिनी बटालियन का मुख्यालय राजनांदगांव में है
अन्य :-
- रायपुर जिले के चंदखुरी में राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना किया गया है .
- कांकेर के निकट सिंगारभाट में एंटी टेरीज्म जंगल वाल्फेयर कॉलेज स्थापित किया गया है.
- छत्तीसगढ़ में अन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र -
- पुलिस ट्रेनिंग सेंटर माना ,जिला रायपुर
- पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जिला राजनांदगांव
- हाक प्रशिक्षण केंद्र बारसूर जिला दंतेवाडा
- प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव जिला कोंडागांव
- अपराधों के व्यवस्थित रिकार्ड के लिए स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की स्थापना की गयी है.
- राज्य में फिंगर प्रिंट ब्यूरो का मुख्यालय रायपुर में है .
- आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो का मुख्यालय रायपुर में है .
- छत्तीसगढ़ आर्म्ड पुलिस का मुख्यालय भिलाई जिला दुर्ग में स्थित है .
छत्तीसगढ़ की जेल :-
- राज्य में 5 सेंट्रल जेल है - रायपुर,बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और दुर्ग .
- राज्य के बस्तर के मसगांव में स्थित जेल प्रदेश की एकमात्र खुली जेल है ,
- जेल मुख्यालय में सर्वोच्च अधिकारी जेल महानिदेशक होते है जो आई.पी.एस. संवर्ग के अधिकारी होते है.
सेंट्रल जेल
- सेंट्रल जेल अंबिकापुर
- सेंट्रल जेल बिलासपुर
- सेंट्रल जेल दुर्ग
- सेंट्रल जेल जगदलपुर
- सेंट्रल जेल रायपुर
जिला जेल
- जिला जेल बैकुंठपुर
- जिला जेल दंतेवाडा
- जिला जेल धमतरी
- जिला जेल जांजगीर
- जिला जेल जशपुर
- जिला जेल कांकेर
- जिला जेल कोरबा
- जिला जेल महासमुंद
- जिला जेल रायगढ़
- जिला जेल राजनांदगांव