मुख्यपृष्ठ > विषय > सामान्य ज्ञान

श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम



प्रेमसाय सिंह टेकामः

स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता

सरगुजा संभाग की प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए डॉ प्रेमसाय सिंह को भूपेश कैबिनेट में मंत्री का पद दिया गया है। डॉ प्रेमसाय सिंह राजनीति में आने से पहले सरकारी डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने आयुर्वेदिक डॉक्टर की डिग्री ली है।

राज्य गठन के बाद अजीत जोगी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की सरकार में वे मंत्री पद पर काम कर चुके हैं। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामसेवक पैकरा को हरा कर डॉ. प्रेमसाय सिंह ने चुनाव जीता है।

पिछला चुनाव वे रामसेवक पैकरा से हार गए थे। इससे पहले साल 2008 में उन्होंने रामसेवक पैकरा को 2373 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ प्रेमसाय चिकित्सा के अलावा खेती-बाड़ी के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आने के बाद भी प्रेमसाय लगातार एक चिकित्सक के रूप में अपने क्षेत्र में काम करते रहे हैं।

बतौर डॉक्टर उन्होंने लोगों का भरोसा जीता है और बतौर नेता भी वे लोगों के भरोसे पर इस बार खरे उतर रहे हैं। अपने क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए प्रेमसाय लगातार अपने काम में सक्रिय रहे। आदिवासी क्षेत्र की जनता का मुफ्त इलाज वे लंबे समय से करते आ रहे हैं।