मुख्यपृष्ठ > विषय > सामान्य ज्ञान

खनिज सम्पदा एवं उद्योग



(प्रमुख खनिज- भंडारण, उत्पादन, स्थिति एवं राज्य के वृहद, मध्यम व लघु उद्योग, प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र व औद्योगिक संस्थाएँ) 

  1. छत्तीसगढ़ में 28 प्रकार के खनिज उपलब्ध है।
  2. छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का मुख्यालय रायपुर में स्थित है।
  3. छ.ग. प्रदेश में सर्वाधिक खनिज राजस्व आय कोरबा जिले से प्राप्त होती है।
  4. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक कोयला खदानें कोरबा जिले में है।
  5. भारत की सबसे बड़ी भूमिगत और यंत्रीकृत कोयला खान कोरबा जिले में है।
  6. छत्तीसगढ़ में कोयले की खाने मुख्यतः गोंडवाना कल्प की है।
  7. देश के कुल कोयला उत्पादन में छ.ग. का 18.08 प्रतिशत योगदान है।
  8. कोयला उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में द्वितीय स्थान है।
  9. प्रदेश में कोयले के सबसे अधिक अनुमानित संचित भण्डार मांदधारी (कोरबा) में स्थित है।
  10. देश के कुल लौह अयस्क भण्डार में छ.ग. का 18.67 प्रतिशत योगदान है।
  11. छत्तीसगढ़ में धारवाड़ क्रम की चट्टानों का महत्व लौह अयस्क के लिए हैं।
  12. धारवाड़ चट्टाने छ.ग. में प्राप्त होने वाली चट्टानों में आर्थिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
  13. देश की लौह अयस्क की खुली खदान छ.ग. में दंतेवाड़ा जिला में स्थित है।
  14. लौह अयस्क उत्पादन की दृष्टि से छ.ग. का देश में चतुर्थ स्थान है।
  15. बैलाडीला का लौह अयस्क जापान को निर्यात किया जाता है।
  16. राज्य में टिन और लौह अयस्क का प्रमुख उत्पादक दंतेवाड़ा जिला है।
  17. बॉक्साइट उत्पादन की दृष्टि से छ. ग. का देश में पंचम स्थान है।
  18. देश के कुल बॉक्साइट उत्पादन में छ.ग. का 12 प्रतिशत योगदान है।
  19. देश के कुल बॉक्साइट भण्डार में छ.ग. का 4.50 प्रतिशत योगदान है।
  20. छत्तीसगढ़ की बेसाल्ट चट्टानों में बॉक्साइट पाया जाता है।
  21. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक टिन अयस्क सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में प्राप्त होता है।
  22. छत्तीसगढ़ में चूने के पत्थर का विस्तृत क्षेत्र कड़प्पा युग का है।
  23. चूना पत्थर उत्पादन की दृष्टि से छ.ग. का देश में पंचम स्थान है।
  24. 2010 के अनुसार छ.ग. में देश के 5.15 प्रतिशत चूना पत्थर का भंडारण है।
  25. देश के कुल चूना पत्थर उत्पादन में छ.ग. का 9.15 प्रतिशत योगदान है।
  26. दुर्ग जिले में नंदिनी-खंदिनी प्रसिद्ध चूने के पत्थर का निक्षेप है।
  27. अलेक्जेण्ड्राइट खनिज की प्रमुख खदान गरियाबन्द (सेंदमुड़ा-देवभोग) जिले में स्थित है।
  28. छत्तीसगढ़ में बीजापुर एवं सुकमा जिले में सर्वाधिक कोरंडम पाया जाता है।
  29. छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक फ्लुओराइट प्राप्ति वाला जिला महासमुन्द है।
  30. राज्य में सिलीमिनाइट खनिज दंतेवाड़ा/बस्तर जिले में पाया जाता है।
  31. बलरामपुर के तातापानी क्षेत्र में खनिज जल पाया जाता है।
  32. राजनांदगांव के मोहला के गुडवार स्थान पर यूरेनियम के पाये जाने के संकेत मिले है।
  33. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ताम्र अयस्क बस्तर जिले में पाया जाता हैं।
  34. छत्तीसगढ़ में मैगनीज सबसे अधिक बिलासपुर जिले में पाया जाता है।
  35. छत्तीसगढ़ में सीसा मुख्यतः दुर्ग जिले से प्राप्त होता हैं।
  36. छत्तीसगढ़ में बेरिल खनिज का भंडार प्रमुख रुप से जशपुर में पाया जाता हैं।
  37. कोरण्डम और संगमरमर खनिज छ.ग. के सुकमा जिले में प्रमुखता से पाये जाते हैं।  
  38. फ्लोराइड खनिज का भंडार छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में पाया जाता है।
  39. छ.ग. राज्य के ईब नदी के कछार में हीरा कणों के पाये जाने का प्रमाण प्राप्त हुआ है।
  40. ‘गेरु’ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सर्वाधिक पाया जाता हैं।
  41. कनोई पेपर मिल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित हैं।
  42. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोयले की खाने (पोंडरी हिल कालरी) कोरिया जिले में स्थित है।
  43. राज्य के खनिज पदार्थों से प्राप्त कुल राजस्व में कोयले का सर्वाधिक योगदान 47 प्रतिशत है।
  44. देश के कुल टिन अयस्क उत्पादन में छ.ग. का योगदान 100 प्रतिशत है।
  45. डोलोमाइट उत्पादन की दृष्टि से छ.ग. का देश में द्वितीय स्थान है।
  46. सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र में ग्रेफाइट खनिज प्राप्त होता है।
  47. देश के कुल डोलोमाइट भण्डार में छ.ग. का योगदान 12 प्रतिशत है।
  48. छत्तीसगढ़ में गारनेट खनिज बीजापुर जिले से प्राप्त हो रहा है।
  49. छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग का प्रान्तीय मुख्यालय दुर्ग में स्थित है।
  50. छत्तीसगढ़ अंचल में सर्वप्रथम उद्योग (वस्त्र) राजनांदगाँव जिले में स्थापित हुआ था।
  51. छ.ग. में स्थापित प्रथम सीमेंट फैक्टरी ए.सी.सी. दुर्ग (जामुल) का स्थापना वर्ष 1964-65 है।
  52. भिलाई इस्पात संयंत्र सार्वजनिक क्षेत्र का सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने वाला इस्पात संयंत्र है।  
  53. भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1959 में भिलाई स्टील प्लांट का उदघाटन किया था।
  54. भिलाई इस्पात संयंत्र रुस के सहयोग से बनाया गया है।
  55. सन् 1935 में मोहन जूट मिल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थापित की गई थी।
  56. विश्व का प्रथम रोमेल्ट तकनीक का उद्योग छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थापित किया जा रहा है।
  57. भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड कोरबा रुस एवं हंगरी के सहयोग से प्रारंभ हुआ था।
  58. छ.ग. अंचल केप्रथम इस्पात फैक्ट्री केसंस्थापक कांजी भाई मौरारजी राठौर (हिम्मत स्टील) हैं।
  59. छत्तीसगढ़ का प्रथम शक्कर कारखाना कवर्धा में खोला गया है।
  60. सुपर क्रिटिकल बॉयलर पर आधारित एशिया का प्रथम संयंत्र जो कि छ.ग. में स्थापित हुआ है, जो NTPC सीपत (बिलासपुर) में है।
  61. एशिया में सबसे लम्बी रेल पटरी निर्माण का रिकार्ड जिंदल स्टील प्लांट (रायगढ़) के नाम पर है।
  62. सिरगिट्टी औद्योगिक केन्द्र बिलासपुर जिले में स्थापित है।
  63. ‘सेन्चुरी मिल्स ऑफ बिड़ला’ रायपुर जिले में है।
  64. छत्तीसगढ़ मे दियासलाई उद्योग बिलासपुर में स्थित हैं।
  65. छत्तीसगढ़ राज्य में काजू अनुसंधान केन्द्र बस्तर में स्थापित किया गया है।
  66. हिरमी सीमेन्ट उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  67. छत्तीसगढ़ में टिन प्रगलन संयंत्र रायपुर में स्थापित है।
  68. छत्तीसगढ़ में कत्था एवं हर्रा बनाने का कारखाना सरगुजा जिले में है।
  69. छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक कॉम्पलैक्स की स्थापना रायपुर में की गयी है।
  70. छ.ग. राज्य का एकमात्र कत्था संयंत्र सरगुजा वुड प्रोडक्ट्स अम्बिकापुर है।
  71. बालाजी गम टेप इन्डस्ट्री (रायगढ़)जो कि छत्तीसगढ़ की प्रथम गम टेप बनाने वाली कंपनी है।
  72. सुपर फास्फेट उत्पाद का बी.ई.सी.फर्टिलाइजर बिलासपुर जिले में स्थित हैं।
  73. छत्तीसगढ़ का वैगन रिपेयरशॉप रायपुर में स्थित हैं।
  74. छ.ग. में स्थापित औद्योगिक विकास केन्द्र बिरकोनी महासमुन्द जिले में हैं।
  75. भिलाई रिफ्रेक्ट्रीज प्लांट की स्थापना 1970 में की गयी थी।
  76. कापन औद्योगिक विकास केन्द्र जांजगीर-चांपा जिले में है।
  77. बेलटुकरी’औद्योगिक विकास केन्द्र गरियाबंद में स्थित हैं।
  78. छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में टाटा पावर कम्पनी ने विद्युत संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया है।
  79. रायगढ़ जिले के बरमकेला में शक्कर का कारखाना खोलने का प्रस्ताव हैं।
  80. देश में कोयला का सबसे बड़ा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छ.ग. के कोरबा जिले में है।
  81. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम साफ्टवेयर पार्क भिलाई में प्रारंभ किया गया है।
  82. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम बायोटेक पार्क सरगुजा में बनाया जा रहा है।
  83. छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक न्यायालय के प्रथम अध्यक्ष डी.एस. जैन थे। |
  84. छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम औद्योगिक क्षेत्र रानी दुर्गावती औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पेण्ड्रारोडबिलासपुर जिले में की गई है।
  85. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम केमिकल जोन दुर्ग जिले में प्रारंभ किया जा रहा है।
  86. छत्तीसगढ़ अंचल में सर्वप्रथम उद्योग राजनांदगाँव में सी. पी. मिल्स नाम से स्थापित हुआ था।
  87. छ.ग. का नवीनतम हर्बल मेडिसिनल पार्क धमतरी-ग्राम बंजारी बगौद में बनाया जा रहा है।
  88. दुर्ग के भिलाई में इंजीनियरिंग पार्क बनाया जा रहा है।
  89. छ.ग. राज्य की प्रथम हथकरघा समिति चांपा सिल्क साड़ी एण्ड फैब्रिक्स है जिसने भौगोलिक उपदर्शन पंजीयन हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है।
  90. अल्ट्रा क्रिटिकल टेक्नॉलजी पर आधरित देश की प्रथम परियोजना छ.ग. राज्य के रायगढ़लारा में स्थापित की जा रही है।
  91. केरता (सरगुजा) में स्थित सहकारी शक्कर कारखाना माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना है।
  92. राज्य का द्वितीय शक्कर कारखाना दिसम्बर 2009 मेंकरकाभाठा (बालोद) में स्थापित किया गया है।
  93. छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम लाख प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर बस्तर कांकेर में स्थापित किया जा रहा है।
  94. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ब्रुक बाण्ड पेपर मिल्स चांपा में स्थित है।
  95. छ.ग. की प्रसिद्ध कागज मिल ‘मध्यभारत पेपर’चांपा (बिरगहनी) में स्थित है।
  96. जिंदल स्टील एण्ड पॉवर प्लांट रायपुर (मंदिर हसौद) में स्थित है।
  97. टाटा स्टील प्लांट बस्तर जिले के नगरनार में स्थित है।
  98. भैय्याथान ताप विद्युत संयंत्र एवं प्रेमनगर ताप विद्युत संयंत्र सूरजपुर में स्थित है।
  99. छत्तीसगढ़ सीमेन्ट उत्पादन में भारत का तृतीय राज्य है।
  100. देश के सीमेंट उत्पादन में छ.ग. का 10 प्रतिशत है।
  101. एशिया का सबसे बड़ा स्पंज आयरन प्लांट छ.ग. में जिंदल स्टील प्लांट (रायगढ़) है।
  102. एस्सार का स्टील प्लांट बस्तर जिले के हीरानार में स्थित है।
  103. धरमजी मोरारजी केमिकल (चिदंबरा) कुम्हारी (दुर्ग) में स्थित है।
  104. छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी शराब बनाने वाली ‘केडिया डिस्टिलरीज’ कुम्हारी (दुर्ग) में स्थित है।
  105. भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमि. (बाल्को) कोरबा का स्थापना वर्ष 1965 है।
  106. भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमि. (बाल्को) का उत्पादन 1975 से प्रारंभ हुआ था।
  107. नेशनल हाथकरघा प्रौद्योगिकी सेन्टर छ.ग. को चांपा में स्थित है।
  108. भारत का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र NTPC कोरबा (नेशनल सुपर थर्मल पॉवर कार्पोरेशन) की स्थापना पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत 1978 में हुई थी।
  109. NTPC कोरबा के प्रथम चरण का उत्पादन 1983 से प्रारंभ हुआ था।  
  110. NTPC कोरबा (नेशनल सुपर थर्मल पॉवर कार्पो.) से छ.ग. को लगभग 14 प्रतिशत विद्युत मिलती है।
  111. NTPC (नेशनल सुपर थर्मल पॉवर कार्पो.) सीपत (बिलासपुर) का स्थापना वर्ष 2002 है। इसका उत्पादन मई 2003 से प्रारंभ हुआ है।
  112. देश के पाँचवे अल्ट्रा मेगा पॉवर प्लांट जिसकी उत्पादन क्षमता 4 हजार मेगावॉट होगी एवं इससे राज्य को 2 हजार मेगावॉट विद्युत ऊर्जा वितरित की जाएगी इसकी स्थापना छ.ग. राज्य में उदयपुर (सरगुजा) व प्रेमनगर (सूरजपुर) में की जा रही है।  
  113. छ.ग. के औद्योगिक इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना 23 सितम्बर 2009 में बाल्को पॉवरप्लान्ट (कोरबा ) में हुई थी।
  114. साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (बिलासपुर ) की स्थापना 1986-87 में हुई थी।