फोर्ब्स के द्वारा रियल टाइम बिलेनियर की सूची जारी
1. फोर्ब्स के द्वारा रियल टाइम बिलेनियर की सूची जारी की गई है जिसके अनुसार अलीबाबा ग्रुप के जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है तथा विश्व के 18 वें।
2. केंद्र सरकार ने ओबीसी क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया है अब 8 लाख सालाना आय वाले भी आरक्षण का लाभ ले पाएंगे।
3. सर्वोच्च न्यायालय में व्यक्तिगत गोपनीयता को मौलिक अधिकार घोषित किया इसके साथ मौलिक अधिकारों की संख्या 7 हो गई।
4. आंध्र प्रदेश QR डिजिटल भुगतान लागू करने वाले भारत का पहला राज्य बन गया है।
5. पेट्रोलियम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजीव बंसल को एयर इंडिया का CMD नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नामित करने के बाद एयर इंडिया सीएमडी का पद रिक्त हो गया था।