मुख्यपृष्ठ > विषय > सामान्य ज्ञान

स्थापत्य



स्थापत्य

स्थापत्य के अंतर्गत प्राचीनकाल में निर्मित सभी प्रकार के स्मारकों जैसे- दुर्ग, मंदिर, राजप्रसाद, विहार आदि तथा उनके अवशेषों को सम्मिलित किया जाता है। प्राग एवं आद्य-ऐतिहासिक काल में केवल पाषाण, ताम्र एवं लौह उपकरण एवं मृदभाण्ड मुख्यतः प्राप्त हुये हैं, साथ ही शव-स्मारक दुर्ग के धनोरा नामक स्थान से प्राप्त हुये हैं. जिनकी संख्या 500 है, किंतु इन्हें स्मारकों की श्रेणी मे नही रखा गया है। छत्तीसगढ़ में प्राप्त स्मारक मुख्यतः ऐतिहासिक काल के हैं एवं मौर्य काल से प्राचीन नहीं हैं। क्षेत्र में मंदिरों को छोड़कर अन्य स्थापत्य अवशेष तुलनात्मक रूप से कम मिलते हैं।