मुख्यपृष्ठ > विषय > सामान्य ज्ञान

हसदो नदी



हसदो नदी हसदो नदी छत्तीसगढ़ राज्य में कोरबा के कोयला क्षेत्र में तथा चांपा मैदान में प्रवाहित होने वाली महत्त्वपूर्ण नदी है। इसका उदगमस्थल कोरिया की पहाड़ियाँ हैं। हसदो नदी मनेन्द्रगढ़ तहसील में कोरिया पहाड़ी के निकट रामगढ़ से निकलती है। चांपा से बहती हुई शिवरीनारायण से 8 मील की दूरी पर यह महानदी में मिल जाती है। इसमें कटघोरा से लगभग 10.12 किण्मीण् की दूरी पर प्रदेश की सबसे ऊंची तथा बड़ी श्मिनीमाता हसदो बांगोश् नामक बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण किया गया है। प्रवाह स्थल उदगम स्थल से निकलकर यह मार्तन एवं उपरोड़ा की चट्टानों एवं सघन वनाच्छादित धरातल में प्रवेश करती हैए जो कठघोरा के निकट स्थित मैदानी भाग का उत्तरी.पूर्वी किनारा है। यहाँ से चांपा मैदान में बहती हुई शिवरीनारायण से 8 मील की दूरी पर महानदी में मिलती है। सरगुजा ज़िले से निकलकर बिलासपुर ज़िले में प्रविष्ट होने के 29 किलोमीटर के पश्चात् इसके दाहिने तट पर गज नदी आकर मिलती है। हसदो का उत्तरी भाग संकरा एवं गहरा है। यह नदी चीर बालू के लिए प्रसिद्ध है। संगम बाँगो के समीप इसमें तीन नदियाँ आकर मिलती हैं। इस संगम के पश्चात् नदी का तल चौड़ाए रेतीला एवं दीपयुक्त हो गया है। हसदो एवं उसकी सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्र के नीचे गोण्डवाना का चट्टानी धरातल है। अतएव चट्टानी संरचना की आयताकार सन्धियों एवं विभागों का अनुसरण करने के कारण यह साधारणतः आयताकार प्रवाह प्रणाली की रचना करती है। कहीं.कहीं वृत्ताकार प्रवाह प्रणाली भी दिखाई देती है। नदी प्रौढ़ है तथा निष्कोण वक्र बनाती है। हसदो का प्रवाह क्षेत्र अधिकांशतः ऊबड़.खाबड़ है। जलप्रपात अमृतधारा जलप्रपात कोरिया का एक प्राकृतिक झरना हैए जो हसदो नदी पर स्थित है। छत्तीसगढ़ में कोर